फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   International Dussehra festival: Tambola auctioned for Rs 56 lakh

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव : तंबोला की 56 लाख में हुई नीलामी

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
International Dussehra festival: Tambola auctioned for Rs 56 lakh
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्लांट लेने पहुंचे व्यापारी। -संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लगने वाले तंबोला की 56 लाख रुपये में नीलामी हुई है। इसमें जीएसटी सहित अन्य खर्च शामिल हैं। बुधवार को तंबोला के लिए नीलामी शुरू हुई, जो 56 लाख पर जाकर रुकी। तंबोला कुल्लू दशहरा में हर साल प्रदर्शनी मैदान में लगता था, लेकिन इस बार प्रदर्शनी मैदान में अतिरिक्त मंच लगाया जा रहा है। इसके चलते तंबोला का स्थान बदला गया है। इसलिए तंबोला की इस बार कम बोली लगी।
विज्ञापन


पिछले साल तंबोला की 1.45 करोड़ तक बोली लगी थी। वर्ष 2019 में यही तंबोला 45 लाख का लगा था। वर्ष 2020 और 2021 में तंबोला नहीं लगा। हालांकि अब तक दशहरा उत्सव समिति के पास प्लॉट आवंटन और नीलामी से करीब छह करोड़ की आय हो चुकी है। वर्ष 2022 के कुल्लू दशहरा में समिति को कुल आठ करोड़ की आय हुई थी। इस साल मीना मार्केट, हॉजरी, लोकल हैंडलूम, हरियाणा हैंडलूम, फूड स्टॉल, कपड़ों की मार्केट में दुकानों के आवंटन से 2.25 कराेड़ की आय हुई जबकि चार डोम के दशहरा उत्सव समिति को 2.3 करोड़ मिले।
विज्ञापन

झूलों से समिति को 77 लाख रुपये आए। हालांकि समिति की ओर से दशहरा उत्सव में आपदा को देखते हुए प्लॉट के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। पिछले साल के रेट पर ही व्यापारियों को प्लॉट दिए जा रहे हैं। प्लॉट आवंटन के पहले चरण में न आने वाले व्यापारियों को बुधवार को मौका दिया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में प्लॉटों का आवंटन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज और कल खुली बोली
जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि बुधवार को 62 प्लॉटों का आवंटन रखा गया था। इन प्लॉटों के आवंटन से 15 लाख की आय हुई। वीरवार और शुक्रवार को खाली प्लॉटों की खुली बोली होगी।
दशहरा में लगने वाले तंबोला की 56 लाख रुपये में नीलामी हुई है। खाली रहने वाले प्लॉटों की ओपन बोली होगी। अश्विनी कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed