{"_id":"6a3fd381af8216bfa2055a9a","slug":"information-about-welfare-schemes-was-conveyed-through-music-and-songs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180012-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गीत संगीत से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गीत संगीत से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
गोपालपुर पंचायत के थाटीबीड़ और दुशाहड़ पंचायत के मातला गांव में कलाकारों ने अभिनय, गीत-संगीत और संवादों के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना, स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रम, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी।
ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। संवाद