फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   independence day function

कमजोर वर्गों के उत्थान पर खर्च होंगे 26 करोड़

Tue, 16 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Tue, 16 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।  परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त कुल्लूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान से ही हमारा देश आजाद हुआ और आज हम प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार के प्रयासों से ही हमारे पहाड़ी प्रदेश का गठन हुआ। वीरभद्र सिंह ने दो दशक से अधिक के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। प्रकाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार नेे 44 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश के हर क्षेत्र और समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 200 रुपये बढ़ाकर 650 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में लगभग दोगुना वृद्धि करके इसे चालीस हजार कर दिया गया है। राज्य में एक हजार से अधिक स्कूल खोले गए या उनका दर्जा बढ़ाया गया है। प्रदेश के लगभग सैंतीस लाख लोगों को राजीव अन्न योजना के तहत लाकर उन्हें बहुत ही सस्ता राशन दिया जा रहा है। अन्य लोगों को भी सस्ती दरों पर खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं। कुल्लू जिला में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए इस वर्ष 26 करोड़ का बजट रखा गया है। जिला के 23987 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जिला में मनरेगा के तहत 11 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। जिले को 31 अगस्त तक खुला शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए जिला को 10 करोड़ 32 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। इस वर्ष कुल्लू, बंजार और मनाली में सड़कों, पुलों और सरकारी भवनों पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कुल्लू, मनाली और बंजार कस्बे के लिए कुल 40 करोड़ की तीन पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। समारोह में विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, उपायुक्त हंसराज चौहान, एसपी पद्म चंद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष गोपाल कृृष्ण महंत और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed