फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Income of three crores from plot allotment

Kullu News: प्लॉट आवंटन से तीन करोड़ की आय

Tue, 08 Oct 2024 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Income of three crores from plot allotment
कुल्लू। देव महाकुंभ के लिए प्लॉट आवंटन से अब तक तीन करोड़ की कमाई हो चुकी है। दशहरा मैदान में लगने वाले डोम और तंबोला की कमाई अलग है। दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन कमेटी ने 21 सितंबर से प्लॉट आवंटन का कार्य कुल्लू के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में शुरू किया था। यह सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रहा।
विज्ञापन

कुछ प्लॉट अभी शेष रह गए हैं। दशहरा में लगने वाली रेडीमेड गारमेंट मार्केट, बर्तन बाजार, टेंट मार्केट, टैक्सी स्टैंड के नजदीक फल एवं जूस की दुकानें, होटल, ढाबा वाली मार्केट, टी स्टॉल, कृषि एवं बागवानी उपकरण, पुरानी हलवाई मार्केट, प्रदर्शनी मैदान में खाने-पीने के स्टॉल, मीना बाजार एक और मीना बाजार दो, हॉजरी मार्केट में अधिकतर प्लॉट बिक गए हैं।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारियों ने अब दुकानें लगाने का क्रम शुरू कर दिया है। ढालपुर मालरोड के दोनों तरफ केनोपी लग चुकी है। खेल मैदान में दो डोम लगने के साथ झूले भी लग गए हैं। दशहरा से दो दिन पहले तक पूरा बाजार सज जाएगा। दशहरा उत्सव में बाधा न आए, इसलिए समिति ने 22 दिन पूर्व ही प्लॉट आवंटन शुरू कर दिया था। उत्सव में कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा जिले के पांगी और मंडी के लोग खरीदारी के लिए आएंगे। दशहरा के दौरान ढालपुर की अस्थायी मार्केट में करोड़ों का कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
प्लॉट आवंटन से अब तक दशहरा उत्सव समिति को जीएसटी आदि को मिलाकर तीन करोड़ की आय अर्जित हुई है। इसमें अभी इजाफा होने की उम्मीद है। प्लॉट आवंटन करने से पहले ही व्यापारियों को शर्तें बताई गई हैं। जो प्लॉट रह गए हैं, उनका आवंटन दशहरा शुरू होने से पहले कर दिया जाएगा।
-गणेश ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed