फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hundreds of students sitting in scholarship exam

Kullu News: छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे सैकड़ों विद्यार्थी

Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of students sitting in scholarship exam
कुल्लू। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रदेशभर में रविवार को स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 करवाई। जिला कुल्लू में पांचवीं कक्षा के 1,857 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले के सातों शिक्षा खंडों में परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को तीन साल तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विद्यार्थी को छठी कक्षा में 4,000, सातवीं कक्षा में 5,000 प्रतिमाह, आठवीं कक्षा में 6,000 प्रतिमाह रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11:30 से 01:45 बजे तक हुई।
परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ सुबह 09:30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस संबंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू के प्रधानाचार्य भीम कटोच ने कहा कि रविवार को जिला कुल्लू में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 करवाई गई। यह परीक्षा खंड स्तर पर हुई है। जिले के खंड कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
जिले के इन विद्यालयों में हुई परीक्षा
आनी, दलाश, खनाग, कुंगश, बंजार, बठाहड़, पूजाली, गड़सा, जरी, भुंतर, भुट्ठी, छात्र विद्यालय कुल्लू, खराहल, रायसन, कटराईं, मनाली, नित्थर, निरमंड, समेज और सैंज में स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed