फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus runs between Keylong-Manali after 12 days

Kullu News: केलांग-मनाली के बीच 12 दिन बाद दौड़ी एचआरटीसी की बस

Sun, 16 Feb 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus runs between Keylong-Manali after 12 days
मनाली के सोलंग वैली में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
घाटी के बर्फबारी के कारण तीन फरवरी से बंद पड़ी थी बसों की आवाजाही
विज्ञापन

अब तक 276 मार्ग बहाल, 14 संपर्क मार्गों की बहाली का कार्य जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग होकर केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच 12 दिन बाद बस सेवा शुरू हो गई है। घाटी में हुई बर्फबारी के चलते तीन फरवरी से केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा बंद थी।
जैसे ही मौसम साफ हुआ, उसके बाद बीआरओ ने मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बार-बार हो रही बर्फबारी के कारण बहाली का कार्य प्रभावित होता रहा। अब रविवार से परिवहन निगम ने इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार को कुल्लू-केलांग के बीच बस का ट्रायल किया गया था। ट्रायल सफल रहने के चलते शनिवार से नियमित बस सेवा शुरू करने की योजना थी। बीते शनिवार को अटल टनल रोहतांग के आसपास हल्की बर्फबारी होने के चलते कुल्लू से केलांग के लिए निकली बस को मनाली से ही वापस भेजा गया था। ऐसे में अब मौसम साफ होने पर रविवार सुबह से बस सेवा शुरू कर दी गई है। घाटी के भीतर केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा के साथ उदयपुर-तिंदी के बीच बसों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है। अब तक लाहौल में 276 मार्ग बहाल हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने 276 संपर्क मार्ग बहाल कर दिए हैं। शेष 14 सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग ने उदयपुर और काजा उपमंडल में सभी संपर्क मार्ग बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलांग अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौसम साफ होते ही रविवार को केलांग-कुल्लू बीच बसों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। केलांग से पहली बस मनाली के लिए सुबह 10:30 बजे मनाली के लिए भेजी गई। यह दोपहर बाद 2:00 बजे मनाली से केलांग के लिए वापस आई। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed