फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus running galloping even in minus temperature

Kullu News: माइनस तापमान में भी सरपट दौड़ रही एचआरटीसी की बस

Sat, 29 Nov 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus running galloping even in minus temperature
उदयपुर-रिकांगपिओ रूट पर यात्रियों को 545 किमी का सफर तय करवा रही बस
विज्ञापन

पांच जिलों से होकर गुजरती है यह बस, निगम प्रबंधन ने अभी जारी रखा है यह रूट
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। माइनस तापमान और कड़ाके की ठंड के बीच भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की उदयपुर-रिकांगपिओ बस यात्रियों के लिए 545 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर रही है।
पांच जिलों से होकर गुजरने वाला यह 24 घंटे का रूट घाटियों में लोगों की लाइफ लाइन बन गया है। प्रदेश के सबसे लंबे उदयपुर-रिकांगपिओ रूट पर भी केलांग डिपो की बस दौड़ रही है। बस उदयपुर से जाहलमा-तांदी-अटल टनल-मनाली-कुल्लू-मंडी-सुंदरनगर-करसोग-लुहरी-रामपुर- ज्यूरी और टापरी होते रिकांगपिओ पहुंचती है।
विज्ञापन

उदयपुर से इस बस का प्रस्थान सुबह का 5:00 बजे होता है। अगले दिन सुबह यह बस 24 घंटे का सफर कर गंतव्य पर पहुंचती है। बता दें कि एचआरटीसी के केलांग डिपो के नाम देश-विदेश के यात्रियों को सबसे ऊंचे और लंबे लेह-दिल्ली रूट पर बस चलाने का कीर्तिमान रहा है। यह बस देश में सबसे अधिक ऊंचाई वाले बारालाचा, लाचुंगला और तंगलंगला दर्रा से होकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ठंड बढ़ने पर कई लोकल-लंबी दूरी की बसें बंद
लाहौल घाटी में ठंड बढ़ने के साथ सवारियों के अभाव में भले ही कई लोकल और लंबी दूरी पर चलने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया गया है लेकिन गर्मी के दिनों में घाटी में हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार सहित पर्यटक लाहौल पहुंचते हैं। ठंड बढ़ने के साथ प्रवासी कामगार भी घर लौट गए हैं लेकिन निगम प्रबंधन ने उदयपुर-रिकांगपिओ रूट पर बस सेवा जारी रखी है।
उधर, एचआरटीसी के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि उदयपुर-रिकांगपिओ रूट की बस सेवा लोगों की सुविधा के लिए चलाई जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed