फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   house on fire

जिप सदस्य के घर के कमरे में लगी आग

Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
house on fire
बंजार में मकान की निचली मजिंल में लगी आग से लाखों की संपति जलकर हुई राख। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बलागाड के लांहुड में जिला परिषद सदस्य के ढाई मंजिला मकान के निचले एक कमरे में आग लगी। इसमें पीड़ित मान सिंह को पांच लाख का नुकसान हुआ। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से अन्य कमरों को जलने से बचाया। वर्तमान में जिला परिषद सदस्य मान सिंह के ढाई मंजिला मकान की निचली मंजिल में अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने पूरे मकान को आग की भेंट चढ़ने से बचाया। आग की सूचना दमकल विभाग के साथ पुलिस थाना बंजार को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग व पुलिस कर्मी घटना स्थल की ओर रवाना हुए। लेकिन उस समय तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया गया था। इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आका गया है। हालांकि आग लगने के कारणों
विज्ञापन

का पता नही चल पाया है।
मौके पर भेजी थी टीम : एसडीएम
एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेजा दिया गया था। डीएसपी चारू शर्मा का कहा कहना है कि आग की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed