फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Homes filled with the aroma of traditional dishes during the Sair festival.

Kullu News: सायर पर्व साजा पर पारंपरिक व्यंजनों से महके घर

Fri, 18 Sep 2026 04:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Homes filled with the aroma of traditional dishes during the Sair festival.
कुल्लू के भेखली के समीप अपने बड़े बुजुर्ग को ज्रूब देकर अ​र्शिवाद लेते हुए।-संवाद - फोटो : 1
कुल्लू। कुल्लू घाटी में पारंपरिक सायर पर्व साजा की धूम रही। इस अवसर पर घाटी के गांवों में उत्सव का उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही घरों में पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए और उनकी खुशबू से पूरा वातावरण महक उठा। देवी-देवताओ की पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखा और पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

साजा उत्सव के दौरान परिवार और समाज में आपसी मेलजोल की परंपरा भी देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ एक-दूसरे के घर पहुंचे। बच्चों ने बुजुर्गों के घर जाकर उन्हें ध्रुव देकर आशीर्वाद लिया। वहीं, बुजुर्गों ने भी बच्चों को सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कुल्लू घाटी के दलीप, प्रमोद ठाकुर, नारायण, रवि ठाकुर और मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साजा पर्व को लेकर सुबह से ही विशेष चहल-पहल रही। घरों में महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों के साथ इन्हें साझा किया गया। लोग पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजा उत्सव कुल्लू की लोक परंपराओं और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के बहाने लोग अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों से मिलते हैं और आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं। आधुनिक दौर में भी कुल्लू घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में इस परंपरा को उत्साह के साथ निभाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed