{"_id":"67699d0d619c885bf006d000","slug":"holidays-should-be-given-only-on-pre-determined-schedule-union-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137550-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से तय शेड्यूल पर ही दी जाएं छुटि्टयां : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से तय शेड्यूल पर ही दी जाएं छुटि्टयां : संघ
Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीएंडवी अध्यापक संघ की मांग, दिसंबर में करवाएं सालाना परीक्षाएं
कहा- बर्फबारी से प्रभावित होती है पढ़ाई, मार्च तक रहती है भारी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में सर्दियों में अत्यधिक ठंड रहती है। अकसर बर्फबारी होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से मार्च तक पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ वार्षिक परीक्षाओं में भी काफी मुश्किलें आती है।
यह बात राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ खंड सैंज के प्रधान मनोज शर्मा ने कही। बताया कि विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों के शेड्यूल को लेकर सुझाव मांगे हैं। इसको लेकर सीएंडवी संघ की खंड कार्यकारिणी ने वर्चुअल बैठक की। निर्णय लिया कि जिले में आंशिक फेरबदल के साथ पहले से निर्धारित छुट्टियों को यथावत रखा जाए। संघ के महासचिव पदम सिंह, कोषाध्यक्ष चुनी लाल, उपप्रधान यशवंत सिंह, संरक्षक राकेश चौहान और प्रेस सचिव पदम ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारियों ने मांग की है कि जिले में पूर्व से निर्धारित छुट्टियों में आंशिक फेरबदल करते हुए 23 जुलाई से 12 अगस्त तक मानसून अवकाश, दशहरा के छह दिन तथा दिवाली के लिए दो दिन, एक से 18 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश, पांच दिन की छुट्टियां उपायुक्त अथवा शिक्षा उपनिदेशक के अधिकार क्षेत्र में रखी जाएं। संघ ने सरकार और विभाग से मांग की है कि वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में करवाई जाएं।
--