फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hindu nav varsh celebrated in kullu

शमशी में बिरशू उत्सव शुरू, लालड़ी नृत्य रहा आकर्षण

Fri, 08 Apr 2016 09:48 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 08 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
hindu nav varsh celebrated in kullu
कुल्लू जिला में नवरात्रों के शुरू होते ही बिरशू मेलो का दौर शुरू हो गया है। शमशी माता ज्वाला अपने मदिंर परिसर में महिलाओ के साथ लालड़ी नृत्य करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि कुल्लू में देव परंपराएं हिमाचल के अन्य जिलों की देव परंपराओं से बिल्कुल अलग है। अन्य जिलों में देवताओं के दर्शन मंदिरों के भीतर ही होते हैं लेकिन जिला कुल्लू एक ऐसा शक्ति पीठ है जहां पर देवी-देवता श्रद्धालुओं को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर निकलते हैं और इंसानों के साथ नृत्य करते हैं। ऐसी आकर्षक देव रिवायत शमशी स्थित ज्वाला माता मंदिर देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह ज्वाला माता मंदिर में पूजा अर्चना हुई।

विज्ञापन


इसके बाद माता के कुल पुरोहित द्वारा नव वर्ष की पत्री पढ़ी। चौथ पौहर बेला पर माता के मंदिर सैकड़ों महिलाएं पहुंची। महिलाएं कुल्लवी शान पट्टू पहनकर आईं। वहीं माता का देवरथ भी पट्टू (पांबड़) से सुसज्जित था। इसके बाद माता ढोल, नगाड़ों, नरसिंगों की मधुर धुनों के साथ मंदिर के बाहर पट्टू से सुसज्जित होकर पट्टू पहनकर आईं महिलाओं के बीच विराजमान हुईं तो परंपरा आकर्षक और अनोखी दिखी। करीब 300 से अधिक महिलाओं ने लगभग चार घंटे माता ज्वाला संग लालड़ी खेली। महिलाओं ने इस लालड़ी नृत्य में माता को प्रसन्न करने के लिए पारंपरिक देव गीत गाए।
विज्ञापन


लालड़ी नृत्य के दौरान कारकूनों ने महिलाओं को चुनरियां दी गई। तीन दिनों तक माता महिलाओं के साथ लालड़ी नृत्य में भाग लेंगी। माता के दर्शन के लिए पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर कमेटी प्रधान जोगू राम ठाकुर का कहना है कि मेले में माता ज्वाला संग महिलाएं एक साथ लालड़ी नृत्य करती हैं। माता के कारदार दया राम और माता के प्रमुख कारकून राजू ने बताया कि यह परंपरा पौराणिक काल से चल रही है। जिसे आज भी बखूबी से निभाया जा रहा है। सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि शमशी बिरशु में देव कार्यक्रम के साथ-साथ इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed