{"_id":"6aa3dba4da001c5c8104087e","slug":"hindi-diwas-to-be-celebrated-at-devsadan-on-the-14th-tobadan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186425-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसदन में 14 को मनाया जाएगा हिंदी दिवस : तोबदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवसदन में 14 को मनाया जाएगा हिंदी दिवस : तोबदन
विज्ञापन
कुल्लू। देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम कुल्लू, जिला भाषा विभाग एवं हिमाचल कला, संस्कृति भाषा अकादमी शिमला संयुक्त रूप से देवसदन हिंदी दिवस मनाएंगे।
14 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में संगोष्ठी होगी, जबकि दूसरे सत्र में हिंदी कवि सम्मेलन किया जाएगा।देवप्रस्थ साहित्य एवं कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष तोबदन ने बताया कि प्रथम सत्र में हिमाचल प्रदेश की समाज संरचना में देवी-देवताओं की भूमिका नामक विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें मुख्य शोधपत्र डॉ. सूरत ठाकुर पढ़ेंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में नेरी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम अपना उद्बोधन देंगे। उन्होंने बताया कि समाज को एक सूत्र में पिरोने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में देवी-देवताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संगोष्ठी में देवी-देवताओं के प्रतिनिधि, शोधकर्ता एवं लेखक चर्चा में भाग लेंगे। दूसरे सत्र में हिंदी कवि सम्मेलन होगा। संवाद