{"_id":"6570b34c6f268aebf90154d6","slug":"hidimba-mata-separated-from-king-ghepans-rath-yatra-for-three-years-kullu-news-c-89-1-ssml1012-12349-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन साल के लिए राजा घेपन की रथयात्रा से जुदा हुईं देवी हिडिंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन साल के लिए राजा घेपन की रथयात्रा से जुदा हुईं देवी हिडिंबा
Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में 20 दिन बाद राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता से बिछड़े के दौरान देव मिलन में उ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के फूड़ा गांव में उस वक्त भावुक नजारा देखने को मिला जब राजा घेपन की रथयात्रा में शामिल हुई देवी हिडिंबा तीन साल के लिए जुदा हो रहीं थी। देव धुनों के बीच श्रद्धालुओं के जयकारे लगने शुरू किए। इसके बाद माता हिडिंबा अधिष्ठाता देवता राजा घेपन और देवी बोटी से तीन साल के लिए बिछुड़ गए।
देवी-देवताओं के बिछुडने से माहौल भावुक भरा हो गया और कई श्रद्धालुओं की आखों में आंसू तक आ गए। अब अक्तूबर-2026 को राजा घेपन की रथयात्रा के दौरान देवी हिडिंबा का मिलन होगा। बुधवार को फूड़ा गांव के समीप इस भावुक नजारे को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी। कुल्लू और मनाली में रह रहे लाहौल के लोग भी इस पल को देखने के लिए पहुंचे थे।
लाहौल घाटी के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन, देवी बोटी, देवता अठारह नाग और देवी हिडिंबा तीन साल तक के लिए एक-दूसरे से जुदा हो गए। फूड़ा गांव के समीप लोगों की भीड़ की मौजूदगी में राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता ने देवी हिडिंबा को विदाई दी। 20 दिन पहले 16 नवंबर को ही देवी हिडिंबा राजा घेपन के रथयात्रा में शामिल हुई थी। उसके बाद से देवताओं ने त्रिलोकनाथ स्थित भगवान त्रिलोकीनाथ और उदयपुर में मां मृकुला से भी मिलन किया।
विज्ञापन
देवी हिडिंबा के गूर रणवीर ने बताया कि अब इन देवी-देवताओं और मानस का मिलने अक्तूबर-2026 में होगा। बता दें लाहौल घाटी के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन 18 अक्तूबर से लाहौल की परिक्रमा पर हैं। इस रथयात्रा का समापन आठ जनवरी को होगा।