फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health check of 40 people at Chowki Dobhi

Kullu News: चौकी डोभी में 40 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Sat, 30 Sep 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Health check of 40 people at Chowki Dobhi
कुल्लू के डोभी में स्वास्थ्य मेलें में जांच करते डॉक्टर।-संवाद
कुल्लू। खराहल घाटी की ग्राम पंचायत चौकी डोभी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें घाटी की पांच ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को फायदा मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। गंभीर बीमारियों के लक्षण दिखने पर मौके पर मरीजों के टेस्ट किए गए। टेस्ट सैंपल की जांच क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में होगी और मरीजों को रिपोर्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खराहल (किंजा) में उपलब्ध करवाई जाएगी।
आयुष्मान भव: अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चौकी डोभी के पंचायत घर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति शर्मा ने सेवाएं दीं। स्वास्थ्य मेले में 40 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 25 लोग वायरल, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से ग्रसित पाए गए।
विज्ञापन

मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत हर शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को घरद्वार के समीप स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस दौरान एएनएम रीता आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed