{"_id":"64f228a1bb81fc906f0c5298","slug":"gushaini-school-opened-after-54-days-students-happy-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6040-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 54 दिन बाद खुला गुशैणी स्कूल, विद्यार्थी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 54 दिन बाद खुला गुशैणी स्कूल, विद्यार्थी खुश
Fri, 01 Sep 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दशहरा उत्सव समिति की बैठक में भाग लेते अधिकारी व कर्मचारी।
गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी शुक्रवार को 54 दिन बाद पढ़ाई के लिए खुल गई। नौ और दस जुलाई को पलाचन नदी में आई बाढ़ के कारण स्कूल का खेल मैदान और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।
स्कूल खुलने से बच्चों के चेहरों में खुशी देखने को मिली, मगर पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही है। अभिभावकों ने भी स्कूल में नियमित कक्षाएं आरंभ होने पर स्कूल प्रशासन का आभार जताया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन की मदद से नदी में एक लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया है। पुल बनने के बाद ही स्कूल को खोला गया है।
बाढ़ से स्कूल को हुए नुकसान को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर जिला प्रशासन से मिले थे और पूरी स्थिति से अवगत करवाया था। इसके बाद नदी पर एक लकड़ी के पुल का निर्माण किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या अनिल ठाकुर ने बताया कि भारी बारिश से हुए नुकसान के कारण स्कूल का संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया था। स्कूल के खेल मैदान को भी काफी क्षति पहुंची है और अधिक हिस्सा बाढ़ में बह गया है।
विज्ञापन
बजट का प्रावधान होते ही स्कूल के खेल मैदान को चौड़ा और समतल करने का काम किया जाएगा। अभी तक स्कूल में पढ़ रहे 470 विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही थी। अब स्कूल खुलने तथा विद्यार्थियों के आने से शिक्षा के मंदिर में रौनक लौटी है। स्कूल में पेयजल की सुविधा न होने से जल शक्ति विभाग के एसडीओ जसवीर सिंह चंदेल ने भी अपने फील्ड स्टाफ को जल्द ही स्कूल को पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नई शिक्षा नीति, शिक्षा का अधिकार, बच्चों के परिणाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। संवाद