{"_id":"65ec49458478516c1302d121","slug":"gurs-prediction-crop-will-be-good-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118420-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गूर की भविष्यवाणी, अच्छी रहेगी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गूर की भविष्यवाणी, अच्छी रहेगी फसल
Sat, 09 Mar 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की आराध्य माता गाड़ादुर्गा ने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी की है कि साल 2024 अच्छा रहेगा। इस साल फसल बेहतर होगी और कोई अनहोनी नहीं होगी। इस दौरान माता के गूर ने देवभारथा भी दी। माता गाड़ादुर्गा स्वर्ग प्रवास से लौट आई हैं। शनिवार को गुशैणी में माता के प्राचीन मंदिर में तवार पर्व मनाया गया। इसमें काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इससे पहले बंदल गांव से माता गाड़ादुर्गा को लाव-लश्कर के साथ गुशैणी लाया गया। जगह-जगह पर माता का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। गुशैणी मंदिर में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
गुशैणी में माता गाड़ादुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता गाड़ादुर्गा के कारदार मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि तवार पर्व में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। माता ने गूर के माध्यम से सुख-समृद्धि रहने के साथ फसल के लिए साल को बेहतर बताया है। श्रद्धालुओं में तवार पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला है। संवाद