{"_id":"6ab7c30f49d8567976038635","slug":"government-village-door-programme-from-30th-kullu-news-c-89-1-ssml1012-187771-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 30 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 30 से
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह करेंगे अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिलाधीश कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को ये कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना है।
प्रशासन ने जिले के सभी जिला स्तरीय विभागाध्यक्षों को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में पहला कार्यक्रम आनी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल निरमंड में 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से चाटी, जगातखाना में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान कुशवा, बाखन, सरघा, जगातखाना, तुनन, खार्गा, कशोली, ब्रो और पोशना ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा। एक अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मनाली विधानसभा क्षेत्र के मेला ग्राउंड जगतसुख में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के तहत जगतसुख, प्रीणी, चचोगा, गोजरा, करजां और सोयल पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। संवाद