फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Government should release dearness allowance on time'

Kullu News: 'महंगाई भत्ता समय पर जारी करे सरकार'

Tue, 09 Dec 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Dec 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
'Government should release dearness allowance on time'
बंजार में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/बंजार (कुल्लू) सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन खंड बंजार की मासिक बैठक सोमवार को बंजार में हुई। बैठक की अध्यक्षता बंजार खंड महासचिव तेजा सिंह गौतम ने की। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में डूर सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद गायत्री मंत्रोच्चारण भी किया गया। सिविल पेंशनर और सोशल वेलफेयर एसोसिएशन बंजार खंड के महासचिव तेजा सिंह गौतम ने कहा कि पेंशन के महंगाई भत्ते का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इसलिए महंगाई भत्ते को जल्द जारी किया जाए। इसके साथ ही मेडिकल बिल सहित अन्य भत्तों का भी भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा होती है। वित्ततीय लाभ समय पर न मिलने से पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर तेज राम वर्मा, उतम राम, राम लाल, वाले राम, अमरा देवी, टेक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed