फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should make arrangements to give pension on the first date: Bharti

पहली तारीख को पेंशन देने की व्यवस्था करे सरकार : भारती

Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Government should make arrangements to give pension on the first date: Bharti
कुल्लू-लाहौल एचआरटीसी पेंशनर संघ की बैठक में भाग लेते पेंशनर।-संघ
परिवहन कल्याण संगठन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की बैठक में मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। परिवहन कल्याण संगठन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की बैठक संगठन के अध्यक्ष सूदन सिंह की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने सरकार एवं प्रबंधन से मांग की है कि उनकी पेंशन का स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे पेंशन प्रत्येक माह की पहली तारीख को मिले और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मांग की कि निगम से जो पेंशनर जनवरी 2016 से मई 2022 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें नए वेतनमान के अनुसार वित्तीय लाभ शीघ्र दिए जाएं।
संगठन के महासचिव एवं प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य गौरी लाल भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री घोषणाएं तो कर देते हैं, लेकिन घोषणाओं पर अमल नहीं करते। उन्होंने निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समाराेह में पेंशनरों के मेडिकल बिलों की अदायगी के लिए 12 अक्तूबर 2024 को 9 करोड़ की घोषणा की थी, लेकिन आज तक नौ करोड़ तो दूर नौ रुपये भी नहीं आए। उन्होंने मांग की है कि उनके मेडिकल बिलों की अदायगी जल्द की जाए। पेंशनरों ने सरकार और प्रबंधन से मांग की है कि उनकी मांगों का शीघ्र निपटारा किया जाए। अन्यथा प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष अमर सिंह, उप प्रधान करतार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कानूनी सलाहकार अमरचंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन चंद, लेखा परीक्षक मंगल चंद नेगी, सह काेषाध्यक्ष बलराज, कार्यालय सचिव रूपचंद संगठन सचिव नागेश्वर दत्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed