{"_id":"6a9c549fd03d13c52f0348ed","slug":"goshals-team-became-the-volleyball-champion-kullu-news-c-89-1-ssml1012-185908-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में गोशाल की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में गोशाल की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नथान में तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल की टीम विजेता जबकि बरान स्कूल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में नग्गर ने पहला और हरिपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में जाणा विजेता और शशांक मॉडल स्कूल गोजरा उपविजेता रहा। बैडमिंटन में कटराईं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेजबान नथान स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही।
योग में कटराईं की टीम विजेता तथा नेरी की टीम उपविजेता रही। मार्चपास्ट में भी कटराईं स्कूल की टीम ने बाजी मारी, जबकि मेजबान नथान स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र नेगी ने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों, अध्यापकों, एसएमसी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत लरांकेलो के प्रधान ऋषि किशोर, एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर तथा स्कूल एडवाइजर राजेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। संवाद