{"_id":"6a92d272ee420c22c303773b","slug":"gc-kullu-girls-win-kabaddi-title-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185370-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी में जीसी कुल्लू गर्ल्स ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी में जीसी कुल्लू गर्ल्स ने जीता खिताब
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में हाॅकी के मैच में दमखम दिखाती खिलाड़ी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में कबड्डी की अंतर सदनीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. राकेश राणा के मार्गदर्शन में हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया, जिसमें सात छात्र तथा दो छात्राओं की टीमें शामिल रहीं। महिला वर्ग में जीसी कुल्लू गर्ल्स और फायर बर्ड्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जीसी कुल्लू गर्ल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निकिता को सुपर रेडर का खिताब मिला। स्विंकी और मुस्कान राणा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।
पुरुष वर्ग में अपर वैली टीम ने 58 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर वैली ने प्रथम वर्ष की टीम को 20 अंकों के अंतर से पराजित किया। पुरुष वर्ग में प्रथम वर्ष की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि हॉस्टल बॉयज-वन की टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान सहायक प्रो. ओम प्रकाश, प्रो. सोम नेगी, राजेश कुमार, संतोष कुमार, अनुपमा कटोच आदि उपस्थित रहे। संवाद
000