फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners worried about pear fruits falling from trees

Kullu News: पेड़ों से गिर रहे नाशपाती फलों से बागवान चिंतित

Sun, 19 May 2024 03:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
Gardeners worried about pear fruits falling from trees
बंपर फसल वाले पेड़ों में ज्यादा असर, विशेषज्ञों ने स्प्रे की दी सलाह
विज्ञापन

जुलाई में शुरू हो जाएगा नाशपाती का सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/कुल्लू। मौसम के बार-बार बदलने से नाशपाती के पौधों से फल गिर (ड्रापिंग) रहे हैं। बंपर फसल वाले नाशपाती के पौधों में इसका अधिक असर देखने को मिल रहा है। जिन पौधों में नाशपाती कम है, वहां फल कम गिर रहे हैं। जिले में नाशपाती की इस साल अच्छी फसल है लेकिन गिर रहे फलों को लेकर बागवान चिंतित है। उधर बागवानी विशेषज्ञ ने पेड़ों में दवा स्प्रे की सलाह दी है।
कुल्लू की नाशपाती की बाहरी राज्यों के व्यापारियों में खूब मांग रहती है। व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीदते हैं। नाशपाती सब्जी मंडियों में 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिकती है। खास बात यह है कि नाशपाती में सेब के मुकाबले कम मेहनत लगती है और दाम भी अच्छे मिलते हैं।
विज्ञापन

सेब से पहले ही यह फल मंडियों में पहुंचता है। बागवान तुले राम, दिनेश कुमार, मोहर सिंह और बलवीर ठाकुर ने कहा कि नाशपाती के पेड़ों से फल गिर रहे हैं। कई पेड़ों में ज्यादा फल गिर रहे हैं। कहा कि इस साल सेब की फसल कम है। अगर बगीचों में नाशपाती के फल नहीं गिरते हैं और आकार अच्छा बनता है तो बागवानों को फायदा होगा। जुलाई महीने से जिले में नाशपाती का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




....
पिछले साल बरसात अधिक हुई है, जिसका असर भी है। साथ ही मौसम बार-बार बदल रहा है कि इसका भी असर पड़ रहा है। नाशपाती के पेड़ों में ड्रापिंग की समस्या अधिक पेश न आए, इसके लिए बागवान अपने बगीचों में एंट्राकॉल की स्प्रे कर सकते हैं।
-उत्तम पराशर, विषयवाद विशेषज्ञ, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed