फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners busy planting apple and other species of trees

Kullu News: सेब और अन्य प्रजातियों के पौधे रोपने में जुटे बागवान

Sat, 31 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 31 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gardeners busy planting apple and other species of trees
मनाली के सोलंग नाला में पहुंचे पर्यटक और आसमान में छाए बादल।-संवाद
नर्सरियों में भी बढ़ी सेब, जपानी, अनार, आड़ू और प्लम की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में ताजा बर्फबारी और मौसम अनुकूल होते ही बागवानों ने सेब और अन्य प्रजातियाें पौधों को रोपने का कार्य तेज कर दिया है।
जिले की नर्सरियों में इन दिनों सेब, जपानी, अनार, आड़ू और प्लम जैसे फलदार पौधों की मांग में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। सुप्त अवस्था में पौधों के रोपण के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसी कारण बागवान बड़ी संख्या में पौधों की खरीद के लिए पहुंच रहे हैं।
इससे पहले कम बारिश के चलते चिलिंग ऑवर्स पूरे न होने को लेकर बागवानों में चिंता बनी हुई थी लेकिन अब मौसम खुलने और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के बाद हालात अनुकूल हो गए हैं। बागवानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो इस वर्ष उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालक बहादुर सिंह, हरि सिंह ठाकुर, मोती लाल और निमत राम के अनुसार बर्फबारी और बारिश के बाद अब बागवान पौधों की बिक्री में धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। बर्फबारी और बारिश होने से किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed