कुल्लू। लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ ने शनिवार को भुट्टी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में आबकारी कराधान अधिकारी टिकम राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
समारोह में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पांचवीं कक्षा से मोनिका, अनुष्का, प्रेमलता, समीक्षा को, आठवीं कक्षा से अरमान ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, तेजस्वी ठाकुर, दसवीं कक्षा से मोनिका ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, जोगिंद्र सिंह को पुरस्कृत किया गया। जमा दो आर्ट्स से सुनीता देवी, दीपिका ठाकुर, नेहा ठाकुर, हरीश ठाकुर, जमा दो साइंस से आर्यन ठाकुर, रोहित ठाकुर को, जमा दो कॉमर्स से सुमन ठाकुर व सिमरन ठाकुर को पुरस्कार दिया गया। जमा दो में ऑलओवर टॉपर के लिए सुमन ठाकुर को सम्मानित किया गया। एनएमएमएस में चयनित छात्रा अनुष्का ठाकुर, विशाल ठाकुर, नवीन ठाकुर, आदित्य कुमार, रतन ठाकुर, को भी पुरस्कार दिया गया। सुरेश ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी। कहा कि लगघाटी शिक्षा विभाग कर्मचारी कल्याण संघ गैर राजनीतिक संस्था है, जो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के कल्याण के लिए 16 वर्षों से कार्य कर रही हैं। छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। भुट्टी स्कूल की छात्राओं ने शानदार नृत्य पेश किया। डुगीलग स्कूल की छात्राओं ने सराजी नाटी पेश की। राजरानी ने लोकगीत, फलाण स्कूल की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पर वाहवाही लूटी।