फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowds throng the 'Matki Phod' event in Kanda village.

Kullu News: कंडा गांव में मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमड़े लोग

Fri, 04 Sep 2026 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Crowds throng the 'Matki Phod' event in Kanda village.
सैंज (कुल्लू)। घाटी के कंडा गांव में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कंडा गांव में यह पर्व प्राचीन समय से मनाने की परंपरा चली आ रही है। पर्व के दौरान गांव में देव परंपराओं और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ प्रभु गर्ग ऋषि के देवालय से हुआ। दोपहर के समय देवता लाव-लश्कर के साथ देवालय से बाहर निकले और पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने देवता का आशीर्वाद लिया। देव परिक्रमा और पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय युवक सनी धामी ने बताया कि कंडा गांव में जन्माष्टमी का पर्व तीन दिन तक धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में हिस्सा लेने और देव परंपराओं को देखने के लिए विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु कंडा पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed