{"_id":"6a9a9eed8b253aff110f0e15","slug":"students-raised-awareness-about-savings-and-investments-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185806-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बचत और निवेश पर जागरूक किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बचत और निवेश पर जागरूक किए विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में उच्चतर शिक्षा निदेशालय, सेबी और बीएसई के सहयोग से स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, प्रतिभूति बाजार की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। सेबी अधिकृत सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर नरेंद्र सिंह जंबाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत और उचित माध्यमों में निवेश के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पूंजी बाजार के बुनियादी सिद्धांतों और डिजिटल वित्तीय लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि डिजिटल वित्तीय लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। अनजान लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से मांगी जाने वाली वित्तीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को सेबी के सारथी एप और टोल-फ्री हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों में जागरूक रहने और किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उचित जानकारी हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद