{"_id":"6a9aa44433321d458101d3e2","slug":"citizen-education-centre-to-be-set-up-in-every-panchayat-sharma-kullu-news-c-89-1-klu1002-185816-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पंचायत में बनाया जाएगा नागरिक शिक्षा केंद्र : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पंचायत में बनाया जाएगा नागरिक शिक्षा केंद्र : शर्मा
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिलेभर की हर पंचायत में कम से कम एक नागरिक शिक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना है। इसमें पुस्तकालय और चर्चा कक्ष सहित आवश्यक सुविधाएं होंगी। यह बात शुक्रवार को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने लारजी में आयोजित बैठक में कही। समिति जिला कार्यकारिणी की बैठक पंचायत एवं सामुदायिक भवन लारजी में हुई। इसकी अध्यक्षता लारजी पंचायत प्रधान ममता देवी ने की। उन्होंने भारत का भविष्य अभियान के तहत पर्यावरण, स्वास्थ्य, वैज्ञानिक चेतना, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की जिलास्तरीय योजना की भी जानकारी दी।
राज्य सह सचिव गजेंद्र शर्मा ने कहा कि समिति का उद्देश्य जागरूक और समस्याओं के समाधान में सक्षम समाज का निर्माण करना है। जिला अध्यक्ष देशराज ने राष्ट्रीय साक्षरता दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण दिवस जिला व खंड स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा। जिला सचिव हीरालाल ने समिति के कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने तथा पर्यावरण, युवा बचाओ, सामाजिक न्याय, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए छह उपसमितियां गठित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। संवाद