{"_id":"60bcff448ebc3e7fcc23c313","slug":"fruits-that-increase-immunity-are-40-percent-expensive-kullu-news-sml3727640154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल 40 फीसदी महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल 40 फीसदी महंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कोरोना काल में लोगों को संक्रमण से बचना चुनौती बन गया है। लोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी की मात्रा वाले फल प्लम, चेरी, तरबूज आदि का खा रहे हैं। लेकिन इन फलों की मांग बढ़ने के चलते दामों में 40 फीसदी इजाफा हुआ है।
दाम बढ़ने के बावजूद लोग इन्हें हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। कोरोना काल में फलों के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जिला कुल्लू में प्लम और चेरी का सीजन शुरूआती दौर में है। ऐसे में प्लम 90 रुपये पर टिका हुआ है। लीची 120 और चेरी 160 रुपये प्रति किलो तक हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले फल तरबूज, पपीता, खरबूजा, आम के दाम भी इन दिनों आसमान छू रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए लोग इन फलों को अधिक खरीद रहे हैं। इसके चलते बागवानों और फल विक्रेताओं को भी काफी मुनाफा हो रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले में अभी फलों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फल विक्रेता सुभाष, कमल, मोहन ने कहा कि लोग विटामिन सी युक्त फलों की मांग अधिक कर रहे हैं। आवक कम होने से इनके दाम अधिक हैं। उधर, कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि रविवार को सब्जी मंडियों में प्लम अधिकतम 90 और चेरी 160 रुपये प्रति किलो बिकी है।
फलों के नाम मई में दाम जून में कीमतें
चेरी 120 रुपये 160 रुपये
प्लम 80 रुपये 90 रुपये
लीची 80 रुपये 120 रुपये
पपीता 60 रुपये 80 रुपये
आम 70 रुपये 100 रुपये
तरबूज 20 रुपये 30 रुपये
खरबूजा 25 रुपये 30 रुपये