{"_id":"6a103982df0769c6080204c8","slug":"four-candidates-contest-the-election-in-zip-ward-vashisht-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176934-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिप वार्ड वशिष्ठ में चार प्रत्याशियों में चुनावी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिप वार्ड वशिष्ठ में चार प्रत्याशियों में चुनावी जंग
विज्ञापन
निर्दलीय दे रहे भाजपा-कांग्रेस के समर्थित उम्मीदारों को चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। यहां निर्दलीय उम्मीदवार पंकज ठाकुर भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। युवा प्रत्याशी के चुनावी रण में उतरने से समीकरण बदल गए हैं। भाजपा ने इस वार्ड से नग्गर मंडल अध्यक्ष ठाकर दास को समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जोगिंद्र ठाकुर पर दांव खेला गया है। देव भूमि पार्टी ने गोपाल ठाकुर को चुनावी अखाड़े में उतारा है। सभी उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। देव भूमि पार्टी के उम्मीदवार गोपाल ठाकुर ने भी चुनावी अखाड़े में उतरकर समीकरण बदल दिया है।
ऐसे में वशिष्ठ जिप वार्ड में मुकाबला रोचक बन गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि देवभूमि पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में कूदने से भाजपा और कांग्रेस दोनों के वोट बैंक प्रभावित होने हो सकते हैं।
अध्यक्ष बनने का सदस्य को मिला सौभाग्य
पूर्व में वशिष्ठ वार्ड से सदस्य रहे हरि चंद शर्मा को अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है। पहले हरि चंद शर्मा 2005 से 2010 तक सदस्य रहे। दूसरी बार 2010 से 2015 में फिर जिप सदस्य बने और अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। 2015 से 2020 तक कांग्रेस समर्थित किरण ठाकुर अध्यक्ष रहीं। 2020 से 2025 तक भाजपा समर्थित मीना कुमारी ने प्रतिनिधित्व किया।