{"_id":"663e0a5e3d945f965003f49f","slug":"four-by-four-vehicles-will-be-left-from-darcha-to-shikunla-today-kullu-news-c-89-1-klu1001-122424-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दारचा से शिकुंला के लिए आज भेजे जाएंगे फोर बाई फोर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दारचा से शिकुंला के लिए आज भेजे जाएंगे फोर बाई फोर वाहन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मौसम खुलते ही अब लाहौल-स्पीति प्रशासन द्वारा दारचा-शिकुंला के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारू की जा रही है। 11 मई से दारचा-शिकुंला-जांस्कर के बीच फोर बाई फोर एक तरफा वाहन चलेंगे। दारचा से शिकुंला की तरफ सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे यह आवाजाही केवल फोर बाई फोर वाहनों की ही हो सकेगी। दारचा-शिकुंला-जांस्कर मार्ग में फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाने से पर्यटकों को फायदा मिलेगा।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि दारचा-शिंकुला-जांस्कर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खुली है। उन्होंने कहा कि बारिश व बर्फबारी की स्थिति में वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अनुमति प्राप्त वाहन एडवाइजरी में दिए गए विनिर्देशों और आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए। दारचा और कारग्याक मार्ग के बीच वाहनों को अनावश्यक रूप से नहीं रोकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि घाटी में मौजूदा खराब मौसम और हिमस्खलन/चट्टान गिरने की संभावना के कारण, यात्रियों को घाटी में यात्रा करते समय बहुत सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बर्फबारी की स्थिति में उनसे सुरक्षित स्थानों पर चले जाने और रहने का अनुरोध किया जाता है। वहीं, सभी होटल और होम स्टे मालिकों से भी मेहमानों को इसी तरह की सलाह देने का आग्रह किया है। आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं लाहौल-स्पीति पुलिस ने भी पर्यटकों को मौसम की स्थिति को देखते हुए दारचा से शिकुंला के बीच आवाजाही करने की अपील की है।