फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Focus will be on the mental and physical development of children: Gajendra

बच्चों के मानसिक-शारीरिक विकास पर रहेगा फोकस : गजेंद्र

Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Focus will be on the mental and physical development of children: Gajendra
कुल्लू। जिलेभर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नौ सितंबर से राष्ट्रीय पोषण माह अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करवाने वाली माताओं को कुपोषण से बचाने के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों में बौनापन, कम वजन और एनीमिया की समस्या को कम करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के रोजमर्रा के आहार में पौष्टिक और स्थानीय खाद्य पदार्थों को शामिल करने के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वर्ष अभियान में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed