फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood in Brahmaganga drain adjacent to Manikaran

Kullu News: मणिकर्ण के साथ लगते ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़

Wed, 31 Jul 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Flood in Brahmaganga drain adjacent to Manikaran
म​णिकर्ण के समीप ब्रम्हागंगा नाले में आई बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त कैंपिंग साइट
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में सोमवार देर रात बारिश से भारी तबाही मची है। एक तरफ जहां तोष में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ, वहीं मणिकर्ण के साथ लगते ब्रह्म गंगा नाले में भी बाढ़ आई। इसके चलते एक कैंपिंग साइट को नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। मणिकर्ण घाटी के नालों में आई बाढ़ के बाद अब घाटी के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात देर घाटी में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था। कुछ घंटों के बाद मणिकर्ण घाटी के ब्रह्म गंगा नाले में बाढ़ आ गई। नाले में मलबा आया। गनीमत रही कि बाढ़ में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हआ। घाटीवासी रमेश कुमार, गुरदयाल सिंह और जगदीश सिंह ने कहा कि पहले तो बरसात हुई ही नहीं। अब स्थिति बिगड़ने लगी है। दिन के समय धूप खिल रही है और शाम होते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed