फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood in Bashouna drain, people left their homes at night

Kullu News: बशौणा नाले में आई बाढ़, रात को घर छोड़ भागे लोग

Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Flood in Bashouna drain, people left their homes at night
भुंतर क्षेत्र के बशौणा नाला में भारी-बारिश से आई बाढ़ में आया मलबा।-वीडीओग्रैब
खतरे की जद में एक मकान, बशौणा और पियाशनी की सड़क, जमीन और सेब के पौधे बहे
विज्ञापन

रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनकर टूटी लोगों की नींद, दहशत में घरों से बाहर दौड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की बशौणा पंचायत में रात के समय अचानक नाले में बाढ़ आने से हड़कंप मच गया। लोग घर छोड़कर बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। तेज बहाव में सड़कें, ज़मीन और सेब के पौधे बह गए हैं।
बंजार-गुशैणी मार्ग दिनभर बंद रहने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बशौणा नाले में आई बाढ़ से एक घर को भी खतरा पैदा हो गया है। अपर बशौणा और पियाशनी की सड़क के साथ लोगों की कई बीघा जमीन और सेब के पौधे बह गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अमर ठाकुर, राजू और ओम प्रकाश ने कहा कि शनिवार रात को लोग गहरी नींद में थे। अचानक जोरदार आवाज सुनकर घरों से निकले। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश होने से नाले में बाढ़ आ गई। हालांकि, इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन नाले में जलस्तर अधिक होने से लोगों की जमीन फसलों के साथ बह गई है। क्षेत्र में देर रात से बारिश जारी है। इससे ब्यास के साथ जिले के तमाम नदी नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिनभर बंद रही दलदल बनी बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क
बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क गडरोल में भूस्खलन के कारण दलदल बन गई है। इससे सड़क वाहनों के लिए सुबह से शाम तक बंद रही। लोक निर्माण ने मशीनरी भेजकर शाम को इसे बहाल किया। लोगों को सड़क अवरूद्ध होने से परेशान होना पड़ा। भाई लाल, कमल सिंह और आदर्श शर्मा ने कहा कि बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम साथ नहीं दे रहा है। बरसात से जहां भी बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं, सभी जगह से रिपोर्ट ली जा रही है। पीड़ित लोगों की नियम के तहत मदद दी जा रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed