{"_id":"6828c88aabdaa9aebf07a39c","slug":"five-six-hours-of-time-every-day-gave-wings-of-success-to-the-flight-of-daughters-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147739-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोजाना पांच-छह घंटे के वक्त ने दिए बेटियों की उड़ान को कामयाबी के पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोजाना पांच-छह घंटे के वक्त ने दिए बेटियों की उड़ान को कामयाबी के पंख
Sat, 17 May 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 17 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
समयसारिणी बनाकर की तैयारी, आज शोर मचा रही देवभूमि की बेटियों की सफलता
होनहार बेटियों की काबयाबी पर माता-पिता के साथ देवभूमि के लोगों में भी खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ने के लिए बनाए टाइम टेबल ने देवभूमि की बेटियों की ऊंची उड़ान को कामयाबी के पंख लगा दिए हैं। होनहार बेटियों की कामयाबी पर माता-पिता के साथ देवभूमि के लोगों का सीना भी सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
दिल में मेहनत की ठान बेटियां मेहनत करती रहीं। आज इनकी कामयाबी शोर मचा रही है। जमा दो के बोर्ड परीक्षा के परिणाम में मेरिट में स्थान पाने वाली बेटियों ने भी अपनी राह चुन ली है। कोई शिक्षक बनकर भविष्य को संवारेंगी तो कोई प्रशासनिक अफसर और सीएम बनकर देवभूमि का नाम ऊंचा करेगी।
कुल्लू जिले की तीन बेटियों ने जमा दो की मेरिट सूची में जगह बनाई है। कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शियाह की छात्रा शीतला देवी ने पांचवां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलवारी की छात्रा अदिति ठाकुर ने दसवां स्थान पाया है। भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर (कुल्लू) की छात्रा भैरवी सिंह जंबाल ने वाणिज्य संकाय में दसवां स्थान पाया है।
विज्ञापन
शीतला ठाकुर टाइम टेबल बनाकर रोजाना पांच घंटे तक पढ़ाई करती थीं। अदिति ठाकुर ने भी रोजाना छह घंटे पढ़ाई को दिए। भारत भारती स्कूल छात्रा भैरवी सिंह जंबाल करीब तीन घंटे रोजाना तैयारी करती थीं। बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल इन तीनों छात्राओं के परिवार सामान्य वर्ग से हैं।
--