{"_id":"649485ee7f9220e7f00aaa24","slug":"fir-in-case-of-missing-youth-three-named-kullu-news-c-89-1-ssml1012-1279-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: युवक के लापता होने के मामले में एफआईआर, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: युवक के लापता होने के मामले में एफआईआर, तीन नामजद
Thu, 22 Jun 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में 29 मई को लापता हुए 22 साल के युवक अक्षय सेठी के मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लापता युवक की मां ने तीन लोगों पर शक जताया है। इस संबंध में मां की ओर से पुलिस थाना कुल्लू में एक शिकायत पत्र दिया गया है। इसके आधार पर पुलिस छानबीन और आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 29 मई को अक्षय सेठी पार्वती घाटी में लापता हो गया था। युवक को तलाश करने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। रेस्क्यू टीमें भी लगातार तलाश करती रहीं लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। लापता युवक की मां को शक है कि उसके बेटे के संबंध में तीन लोग कुछ जानकारी छुपा रहे हैं। इसलिए उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने शिकायत दर्ज करवा दी है।
कुल्लू की पार्वती घाटी में लगातार लापता हो रहे पर्यटकों को लेकर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने भी चिंता जाहिर की है। पुलिस भी जल्द ही इसको लेकर एक अभियान शुरू करने वाली है। अब घाटी में लोगों के लापता होने की वजह का पता लगाया जाएगा। इस संबंध में एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि युवक की मां ने अपनी शिकायत में तीन के खिलाफ शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने लापता युवक की तलाश के लिए एसएसटी (स्पेशल सर्च टीम) का भी गठन किया है। एसएसटी एसडीआरएफ टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है। संवाद