{"_id":"654fbf4af528d9722304b444","slug":"finish-your-work-before-2-oclock-then-buses-will-stop-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-10805-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो बजे से पहले निपटा लें काम, फिर बसें हो जाएंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो बजे से पहले निपटा लें काम, फिर बसें हो जाएंगी बंद
Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली के दिन बाजारों में खरीदारी करने आएं, तो दोपहर 02:00 बजे से पहले खरीदारी कर लें। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा दिवाली के दिन यानी रविवार को दोपहर 02:00 बजे के बाद नहीं मिलेगी। एचआरटीसी की ओर से स्थानीय रूटों पर दो बजे के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
लंबे रूटों की बसों में भी कटौती की गई है लेकिन सवारियों की सुविधा के लिए रात्रि बस सेवा में दो बसों को दिल्ली और हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक भी अन्य लोगों की तरह दिवाली का उत्सव मना सकें, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
एचआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो दोपहर तक हर लोकल और लंबे रूट पर बस का संचालन किया जाएगा, ताकि सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न आए। कोशिश की गई है कि जिन लोकल रूटों पर चालकों के घर हैं, उन्हें उसी रूट पर भेजा जाएगा। इससे दूसरे दिन 13 अक्तूबर को बस सेवाएं सामान्य रह सकेंगी।
विज्ञापन
लंबे रूटों में दिवाली के दिन कटौती की है, लेकिन सवारियों को असुविधा न हो, इसके लिए रात्रि बस सेवा में एक वोल्वो और एक एसी बस का संचालन किया जाएगा। वोल्वो बस मनाली से दिल्ली और एसी बस मनाली से हरिद्वार के लिए संचालित की जाएगी।
इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि एचआरटीसी का स्टाफ भी दिवाली मनाएगा। ऐसे में सवारियों की सुविधा के लिए दोपहर 02:00 बजे तक समयसारिणी के अनुसार बस सेवा जारी रहेगी। कहा कि 13 अक्तूबर से पूर्व की भांति बसों का संचालन किया जाएगा।
000