फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   female patient taken to hospital on chair

Kullu News: सड़क न होने की टीस, कुर्सी पर अस्पताल पहुंचाई महिला मरीज

Thu, 21 Mar 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 21 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
female patient taken to hospital on chair
सैंज घाटी की ग्राम पचायात देहुरीधार के शफाडी गांव  में कुर्सी पर महिला मरीज को अस्पताल ले जाते
न्यूली (कुल्लू)। जिले की दुर्गम ग्राम पंचायत देहुरीधार के शफाड़ी गांव के लिए सड़क न होने की वजह से महिला मरीज को कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। शफाड़ी से करीब तीन किलोमीटर दूर तुंग तक मरीज को कुर्सी पर उठाकर लाया। इसके बाद एंबुलेंस पर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

महिला हीरामणि के पेट में बुधवार रात का अचानक दर्द उठा। मुश्किल से रात काटी और सुबह ग्रामीणों ने उसे अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। महिला की हालत ऐसी थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी। इस पर ग्रामीणों ने उसे कुर्सी में उठाकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों से करीब तीन किलोमीटर दूर तुंग तक पहुंचाया। यहां से उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। महिला मरीज को भर्ती कर लिया गया है। गांव के लिए सड़क सुविधा न होने की वजह से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मचंद, देवी राम, चुनी लाल, यान दत्त, तेजस्वी राम, गीता देवी, निर्मला, आशा, अनिता, रिया ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि शफाड़ी गांव की महिला मरीज हीरामणि को कुर्सी पर उठाकर सड़क तक लाना पड़ा है। पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed