{"_id":"6532be17494ab477b003baea","slug":"farmers-from-kullu-will-participate-in-the-secretariat-siege-kullu-news-c-89-1-ssml1015-9428-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सचिवालय घेराव में कुल्लू से भाग लेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सचिवालय घेराव में कुल्लू से भाग लेंगे किसान
Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में हिमाचल किसान सभा की कुल्लू ईकाई की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
कुल्लू। प्रदेशभर के किसान और कामगार 25 से 27 नवंबर तक सचिवालय का घेराव करेंगे। इसमें जिले से भी सैकड़ों किसान और कामगार शामिल होंगे। यह बात शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कही। सभा की जिला कमेटी कुल्लू की बैठक सरवरी में हुई। इसमें निर्णय लिया कि जिले में किसान सभा 10,000 नए सदस्य बनाएगी।
इसके अलावा जिला मंडी में तीन से पांच नवंबर तक होने वाले सेमिनार में भी कुल्लू से 20 सदस्य भाग लेंगे। इस सेमिनार में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि 25 से 27 नवंबर तक कामगार और किसान संयुक्त रूप से मांगों को लेकर प्रदेश सचिवालय का घेराव करेंगे।
इसके लिए छह से 24 नवंबर तक पूरे जिले में किसानों और कामगारों की मांगों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सोंखला ने कहा कि किसान केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त किसान आंदोलन के समय किए गए वादों को केंद्र सरकार अभी भी पूरा नहीं कर रही है, जिसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करना, आंदोलन के दौरान किसानों पर जो मुकद्दमे हैं, उन्हें वापस लेना जैसे कई मुद्दे हैं। इस दौरान जिला सचिव नारायण चौहान, प्रताप ठाकुर, देवराज नेगी, गीताराम, रामलाल, गंभीर सिंह, ताराचंद, खेमचंद, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद