हरिपुर (कुल्लू)। जिले में बारिश का क्रम जारी है। इससे बागवानों के साथ किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन दिनों ब्रोकली, हरा मटर, टमाटर और गोभी जैसी सब्जियों का सीजन जोरों पर है, लेकिन बारिश के कारण सब्जियां खेतों में ही खराब हो रही हैं। किसान बारिश के कारण खेतों का रुख नहीं कर पा रहे हैं, जिससे फसलें सड़ने लग गई हैं।
किसान मोहर सिंह, सौरव गुप्ता, अशोक, डाबेराम, मोहन लाल, वेदप्रकाश, बुधराम ने कहा कि विगत अप्रैल के अंतिम सप्ताह से अब तक लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इन दिनों ब्रोकली, टमाटर के साथ अन्य सब्जियां खेतों में तैयार हैं, लेकिन बारिश के कारण किसान तैयार फसलों को सब्जी मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं और सब्जियां खेतों में ही खराब हो रही हैं। इसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कृषि विभाग से आग्रह किया है कि नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए। संवाद