फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fagu bridge is not safe for the movement of heavy vehicles

Kullu News: ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और टमाटर को नुकसान, जमीन पर गिरे फल

Sun, 20 Apr 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Fagu bridge is not safe for the movement of heavy vehicles
कुल्लू की बनोगी पंचायत में ज्यादा क्षति, नाशपाती के साथ हरे मटर की फसल भी हुई तबाह
विज्ञापन

जिले के कुछ हिस्सों दूसरे दिन भी अंधड़ के साथ गिरे ओले
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले में इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और कई क्षेत्रों में सेब फल की सेटिंग चल रही है। मगर मौसम ने बागवानों और किसानों को परेशानी में डाल दिया है। जिला मुख्यालय के साथ लगती सारी फाटी की बनोगी पंचायत में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब ,प्लम और मटर टमाटर सहित रबी की फसलों को नुकसान हुआ है।
शुक्रवार देर शाम को मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओलों और अंधड़ से किसान-बागवान चिंतित हैं। ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के फल पेड़ से झड़कर जमीन पर आ गए हैं। इसके अलावा मटर, टमाटर और गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है। बागवान ज्ञान ठाकुर, भगत राम, दलीप व मेहर चंद ने कहा कि इन दिनों बगीचों में फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। कहीं पर सेटिंग भी हो चुकी है। ऐसे में मौसम खराब होने से फलों को नुकसान हो रहा है। ओले से बनोगी, नलाहच, पारी और कटाहर क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। ओलों की मार सबसे अधिक मार सेब, प्लम, नाशपाती, टमाटर और मटर को पडी है। बागवानों और किसानों ने प्रशासन और सरकार से अंधड़ और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की है। बागवानों का कहने की ओले से किसान-बागवानों की साल भर की मेहनत की उम्मीदों को झटका लग रहा है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। इसे पहले 17 अप्रैल की रात को हुई ओलावृष्टि और अंधड़ से जिला के लगवैली, बंजार, गड़सा और सैंज के कई इलाकों में सेब के साथ अन्य फलों को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

बागवानी विभाग कुल्लू के अधिकारी उत्तम पराशर ने कहा कि मौसम से बागवानी को हुए नुकसान की रिपोर्ट फील्ड से मांगी है। वहीं, एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि ओलावृष्टि से जिले में हुए नुकसान की रिपेार्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed