फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fagli festival celebrated in honor of deity Girmal

देवता गिरमल के सम्मान में मनाया फागली उत्सव

Sat, 12 Feb 2022 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Fagli festival celebrated in honor of deity Girmal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। खराहल घाटी के गाहर गांव में शनिवार को पौ फटने से पहले देवता सिंहमल और देवता पनाणू अपने देवालय से सुबह पांच बजे बनोगी फागली के लिए रवाना हुए। उनके साथ सैकड़ों कारकूनों ने भी शिरकत की। एक साल बाद देवता गिरमल के सम्मान में फागली उत्सव मनाया गया।

सबसे पहले देवताओं का मिलन फाडमेह में गिरमल देवता से हुआ। उसके बाद देवता हारियानों के साथ ढोल, नगाड़ों और शहनाई की मंगलमय ध्वनि के बीच बनोगी पहुंचे। यहां पर आदि काल की आठ मूर्तियों को भंडार से देव वाद्य यंत्रों के साथ सौह में लाया गया। सौह में सभी देवी-देवताओं को भव्य मिलन हुआ। देवता पनाणू के पुजारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि देवता सुबह तीन गांव और चार बेहढ़ के मुख्य कारकूनों के साथ बनोगी पहुंचे, जहां पर फागली उत्सव की देव परंपरा का निर्वहन किया। इसके साथ ही अब कुल्लू में देव फागली उत्सव का आगाज देवी-देवताओं के मंदिर में हो गया। देवता गिरमल के कारदार ठाकर चंद कोटिया ने बताया कि फागली में खास तौर पर भगवान बुद्ध की मूर्ति के दर्शन साल में एक बार श्रद्धालुओं और हारियान को होते हैं। भगवान बुद्ध की मूर्ति कर शृंगार ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की मंगल ध्वनि के बीच किया जाता है। इसके बाद नरईटी नामक स्थान पर देव परंपरा का निर्वहन किया गया। फागली में गूरों सेलोगों ने कई प्रश्नों के जवाब भी पूछे। देवलू मोहर सिंह कोटिया, ओमदत्त, शेर सिंह, चमन, टेडी सिंह, महेंद्र, आदर्श व रितेश आदि ने कहा कि इस उत्सव में काईस फाटी के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग देवता की चाकरी में पहुंचकर नतमस्तक हुए और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर परंपरागत पकवान मेहमानों को परोसे गए। उधर, जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चौंग, बंजार की तीर्थन व सजवाड़ में फागली पर्व को धूमधाम से मनाया। फाल्गुन संक्रांति को जिले में कई देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed