{"_id":"677d0cf99421ba1cb30cea66","slug":"explain-the-benefits-of-digital-banking-to-women-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138597-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महिलाओं को बताए डिजिटल बैंकिंग के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महिलाओं को बताए डिजिटल बैंकिंग के फायदे
Wed, 08 Jan 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगती ग्राम पंचायत शुरढ़ में महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के फायदे समझाए गए। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने पंचायत में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया, जिसमें ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैंक की भुंतर शाखा प्रबंधक शिवानी सिंह ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग और योजनाओं की जानकारी शिविरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि अनजान नंबरों से कॉल न उठाएं और किसी को ओटीपी या बैंक खाता संबंधी जानकारी साझा न करें। अगर किसी को संदिग्ध कॉल आए, तो तुरंत बैंक शाखा में इसकी सूचना दें।
शिविर में कांगड़ा बैंक और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई और पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर पल्लवी, महेंद्र, पूजा, सीता, नंदा देवी, सोनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।