फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Every house in kullu will be connected with drinking water-sewerage connection

शहर में हर घर पेयजल-सीवरेज कनेक्शन से जुड़ेगा

Wed, 10 Mar 2021 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Every house in kullu will be connected with drinking water-sewerage connection
कुल्लू में नगर परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और अन्य। - फोटो : Kullu
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू की ओर से हर वार्ड में अमृत योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। नगर परिषद के वार्ड सदस्यों को शहर में चल रहे कार्यों की सूची दी है। वार्ड सदस्यों को कहा गया है कि वे अपने वार्ड में देखें कि कौन से कार्य पूरे और अधूरे रह गए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने बैठक में तय किया है कि अगले पांच सालों के अंदर शहर के हर घर को पानी, सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसके साथ पानी का मीटर लगाना भी अनिवार्य होगा। नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि नगर परिषद की पहली बैठक में नगर परिषद की आय बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई है। नगर परिषद की आय वर्तमान में 14 लाख और खर्चा 37 लाख रुपये है। आने वाले समय में नगर परिषद कैसे अपनी आय को बढ़ाएगी, इसके लिए सदस्यों से सुझाव मांगे गए हैं। इन्हें सदस्यों की ओर से अगली बैठक में पेश किया जाएगा। इसके साथ पीपल जातर मेला भी इस साल धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। कई पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर अंसतोष जताया। वार्डों में एक वार्ड सभा का भी आयोजन होगा। इस दौरान नगर परिषद की पार्षद शालिनी राय, कुब्जा ठाकुर, अमीना, नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed