फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even two cabinet ministers could not cross

दो कैबिनेट मंत्री भी पार नहीं लगा सके नैया

Tue, 02 Nov 2021 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Even two cabinet ministers could not cross
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले दो मंत्री और दो विधायक भाजपा प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर की नैया को पार नहीं लगा पाए हैं। प्रतिभा सिंह की जीत में कुल्लू व लाहौल में मिली बढ़त की अहम भूमिका रही है। कुल्लू जिला से कांग्रेस को जहां 14659 मतों की बढ़त मिली है, वहीं लाहौल-स्पीति जिला में भी कांग्रेस 2147 मतों से आगे रही। जीत में यह बढ़त काफी मददगार साबित हुई।
विज्ञापन

मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी अपनी विधानसभा में भाजपा को बढ़त नहीं दिला पाए। कांग्रेस की एकजुटता यहां पर काम कर गई। मनाली विधानसभा में कांग्रेस की गुटबाजी ही उसकी हार का कारण बनती थी। लेकिन इस बार कांग्रेसियों ने एकजुुटता दिखाते हुए भाजपा को पछाड़ दिया। लाहौल-स्पीति के विधायक और प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा पंचायत चुनावों में हुई हार से सबक नहीं ले सके। पंचायत चुनाव में भी जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है।
विज्ञापन

लाहौल में भाजपा का खराब प्रदर्शन जारी रहा। दूसरी ओर भाजपा के बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी के विधायक किशोरी लाल सागर भी प्रत्याशी बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर को बढ़त दिलाने में असफल रहे हैं। आनी और बंजार में मुुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। भाजपा के मंत्री और विधायक जनता का भरोसा नहीं जीत पाए। इसके चलते लोगों ने सरकार के खिलाफ वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed