फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even after twenty years, the drinking water scheme from Gajaru to Bajhara could not be completed.

Kullu News: बीस सालों में भी पूरी नहीं हो पाई गजारू से बजाहरा पेयजल योजना

Thu, 23 Oct 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Oct 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Even after twenty years, the drinking water scheme from Gajaru to Bajhara could not be completed.
दो पंचायतों के ग्रामीणों को पानी के लिए होना पड़ रहा परेशान
विज्ञापन

सालों से पेयजल का इंतजार कर रहे हजारों ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घाटी की दुर्गम ग्राम पंचायत शैंशर और देहुरीधार में पेयजल संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों को पेयजल के लिए रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि करीब 20 साल पहले जलशक्ति विभाग ने दोनों पंचायतों में पानी की आपूर्ति के लिए गजारू से बजाहरा पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी योजना से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। योजना का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण आलम चंद, निमत राम, मोहर सिंह, आकाश और रामकृष्ण ने कहा कि जलशक्ति विभाग की लेटलतीफी के कारण दो पंचायतों शैंशर और देहुरीधार के ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। पिछले कई 18-20 सालों से गजारू-बजाहरा पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से दोनों पंचायतों के हजारों ग्रामीण प्यास बुझाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों के सहारे हैं। सर्दी के दिनों में अधिक बारिश और बर्फबारी के कारण पेयजल स्रोतों तक पहुंचना जाेखिम भरा रहता है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पेयजल योजना का निर्माण पूरा कर पेयजल आपूर्ति दोनों पंचायतों में की जाए ताकि ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल बरसात ने कहा कि शैंशर-देहुरीधार पंचायत के लिए बन रही पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बरसात योजना की पाइप लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है जिस वजह से इसे सुचारू करने में बाधा आई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed