{"_id":"65170a4d1421cdfa0b045a86","slug":"even-after-80-days-the-road-could-not-be-restored-till-shanshar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-7968-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 80 दिन बीतने के बाद भी शैंशर तक बहाल नहीं हो पाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 80 दिन बीतने के बाद भी शैंशर तक बहाल नहीं हो पाई सड़क
Fri, 29 Sep 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
कीह-झाखड़ के पास टूटा सैंज-न्यूली मार्ग।
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर बस सेवा शैंशर तक सुचारू न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपदा में बही सड़क को 80 दिन बीत जाने के बाद भी बड़े वाहनों के लिए शैंशर तक बहाल नहीं किया जा सका है।
बीती नौ जुलाई को भारी बारिश के कारण सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुई है। लोक निर्माण विभाग ने अधिकतर क्षेत्र में सड़क को बहाल कर दिया है और जिन स्थानों पर पुलों का निर्माण होना है, वहां भी बैली ब्रिज लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मार्ग में अगर कीह-झाखड़ जगह पर क्रेटवाल लगाई जाए तो बस सेवा शैंशर तक बहाल हो सकती है। कीह-झाखड़ में बारिश के कारण सड़क ढह गई है। यहां से बड़े वाहनों का गुजरना संभव नहीं है। ग्रामीण आलम चंद पालसरा, रोशन लाल, प्रेम सिंह, नीमत राम, बुद्धि सिंह, तापे राम, बिहारी लाल ने कहा कि 80 दिन बीतने के बाद भी बस सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बस न्यूली पावर हाउस तक ही आ रही है। वहां से आगे तीन पंचायतों के ग्रामीणों को पैदल ही 12 से 14 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी हेमचंद वर्मा ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद