फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electricity restored in Pauhal, Baladhi after ten days

Kullu News: पौहल, बलाधी में दस दिन बाद बिजली बहाल

Sun, 11 Aug 2024 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Pauhal, Baladhi after ten days
मलाणा नाले में बादल फटने के बाद बिजली हो गई थी बंद
विज्ञापन


अभी मलाणा गांव में सुचारु नहीं हो पाई बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मलाणा नाले में बादल फटने के बाद प्रभावित गांवों में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। दस दिन से अंधेरे में डूबे पौहल और बलाधी गांवों में शनिवार को बल्ब जले। बिजली बोर्ड ने गांवों की बिजली बहाल कर दी है।
इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बिजली न होने से उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा था। मोबाइल फोन भी शोपीस बन गए थे। मोबाइल की बैटरी डाउन होने से लोग अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। बिजली न होने से उपकरण भी ठप पड़े थे। शनिवार को बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। बलाधी और पौहल में 70 से अधिक परिवार रहते हैं। दो गांवों का संपर्क मलाणा नाला में बादल फटने के बाद कटा हुआ था। अब पौहल गांव को जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने मलाणा नाला पर पुल बनाया है। बलाधी के लिए भी एक झूला बनाया गया है। ऐतिहासिक गांव मलाणा के लिए अभी बिजली की आपूर्ति ठप है। मलाणा की करीब 2,500 की आबादी के लिए बिछाई गई लाइन 13 किलोमीटर के दायरे में क्षतिग्रस्त है। मलाणा के लिए पैदल रास्ता भी नहीं बचा है। ऐसे में मलाणा के लिए बिजली आपूर्ति को सुचारु करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मलाणा में भादो संक्रांति से एक दिन पहले शाउण मेला होगा, ऐसे में मलाणावासियों को अंधेरे के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विरेंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों गांव के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मलाणा के लिए बिजली अभी बंद है। मलाणा में भी बिजली की आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed