प्रधान और सह सचिव पद के लिए होंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के चुनाव में अब प्रधान और सचिव पद पर ही वोट डाले जाएंगे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन उपाध्यक्ष के पद के लिए डोलेराज ठाकुर ने ओम प्रकाश के पक्ष में, महासचिव पद के लिए सीआर प्रेमी ने मुकेश ठाकुर के पक्ष में, कोषाध्यक्ष पद के लिए रघुनाथ सूद ने होतम राम के पक्ष में तथा प्रेस सचिव पद के लिए राजेश शर्मा ने मोहन सिंह बोकटापा के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया। अब प्रधान पद पर निवर्तमान प्रधान अनूप ठाकुर और पूर्व प्रधान गजेंद्र ठाकुर के मध्य सीधा मुकाबला होना तय है। वहीं सहसचिव पद के लिए तेजराम ठाकुर और अजय ठाकुर के बीच मुकाबला होगा।
इससे पहले प्रधान पद पर चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन बुद्धि प्रकाश ठाकुर तथा रोशन ठाकुर ने मनाली होटलियर्स एसोसिएशन की एकजुटता के लिए अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही 14 अगस्त को होने वाले चुनावों में केवल दो पद प्रधान तथा सहसचिव पद के लिए ही चुनाव होंगे। चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रसेन ठाकुर तथा अजय अबरोल ने कहा कि मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के चुनावों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 11 अगस्त को और चुनाव 14 अगस्त को एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान करने के लिए मतदाता को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा अन्यथा उसे वोटिंग का अधिकार नहीं दिया जाएगा। 14 अगस्त की शाम को चुनावों को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।