{"_id":"6a95be62608235c8c3051d78","slug":"eight-orchardists-including-prem-secure-first-place-at-the-apple-show-kullu-news-c-89-1-klu1002-185512-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एप्पल शो में प्रेम समेत आठ बागवानों को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एप्पल शो में प्रेम समेत आठ बागवानों को पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। फलोत्पादक मंडल पतलीकूहल की ओर से मंडल भवन सभागार में आयोजित एप्पल शो में क्षेत्र के बागवानों ने सेब की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 99 बागवानों ने 300 से अधिक किस्मों के सेब प्रदर्शित किए। इसमें बागवानों को विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रेम शर्मा, अशोक कुमार, लाल चंद, राजेंद्र महंत, राजगीर महंत, नानक चंद, लाल चंद और बालक राम शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर भुवनेश शर्मा, हरीचंद, गंगाधर, दिनेश नेगी, देवी सिंह, तुले राम, गुरदियाल और बालक राम रहे। तृतीय स्थान दौलत राम, सुदर्शन, रीमन सिंह ठाकुर, प्रेमचंद, राजेश ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर और बुध राम ने हासिल किया।
समापन समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी ने उनका स्वागत किया। एडीएम ने विजेता बागवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एडीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन बागवानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं और उन्हें बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत, उद्यान विभाग कटराईं की बागवानी विकास अधिकारी पूजा, बजौरा अनुसंधान केंद्र से डॉ. दिशा ठाकुर और डॉ. विजय, कुल्लू फलोत्पादक मंडल के उपप्रधान सुभाष नेगी, महामंत्री रीमन सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सदस्य मनोहर ठाकुर, दिनेश सेन और भागदास महंत मौजूद रहे। संवाद