फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to road closure, gardeners stopped apple harvesting again

Kullu News: सड़कें बंद होने से बागवानों ने फिर रोका सेब का तुड़ान

Wed, 06 Aug 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Due to road closure, gardeners stopped apple harvesting again
कुल्लू में सेब की पैकिंग करने में जुटा पैकर।-संवाद
कुल्लू। रात भर से हो रही भारी बारिश से जिले के बागवानों काे सेब का तुड़ान फिर रोकना पड़ा है। हाईवे-305 के साथ जिले की ग्रामीण सड़कों के बंद होने से सेब भी सड़कों में फंस रहा है। ऐसे में बारिश और सड़कों की हालत से बागवान परेशान हैं। अभी तक जिले की मंडियों में पांच से सात फीसदी सेब आया है।
विज्ञापन

25 जून से लगातार बारिश के कारण घाटी का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। नुकसान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। हाईवे-305 की बात हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों की, बारिश से सड़कों के बंद होने की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को हाईवे-305 के बंद होने से बाह्य सराज से आने वाली सेब की खेप कुल्लू की भुंतर व बंदरोल सब्जी मंडी नहीं पहुुंच सकी। वहीं कुल्लू-मंडी सड़क भी बार-बार अवरुद्ध होने से बागवान किसी तरह का रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान चिंत राम, डोला राम, दुनी चंद, प्रेम कुमार, निका राम और बुद्धि सिंह राणा ने कहा कि बरसात का मौसम बागवानों का साथ नहीं दे रहा है। रात-दिन बारिश से सेब के तुड़ान पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
जिले में इस बार 65 लाख सेब पेटियों का अनुमान है लेकिन बारिश बागवानों की साल भर की कड़ी मेहनत पर पानी फेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed